छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेंच टाइगर रिजर्व के पास बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बाघ शव को घसीटकर जंगल के अंदर ले गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जमतरा गेट के पास देर रात हुआ हमला, नहीं बच सका युवक
जानकारी के अनुसार यह घटना जमतरा गेट के पास देर रात की है। युवक जंगल के किनारे मौजूद था, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले की इतनी तेज रफ्तार थी कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमतरा गेट पर प्रदर्शन और आगजनी
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वन विभाग तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोश इतना बढ़ गया कि जमतरा गेट पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना भी सामने आई।

भारी पुलिस बल तैनात, हालात पर काबू की कोशिश
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। बाद में स्थिति को शांत कराया गया।

मुआवजे का आश्वासन, इलाके में दहशत का माहौल
प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रहे जंगली जानवरों के हमलों को लेकर लोगों में गंभीर चिंता जताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!