चमोली : - उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी और देहरादून/फाटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के चाई गांव और हाथी पहाड़ के आसपास हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के समय इलाके में भारी बर्फबारी, बारिश और खराब मौसम बना हुआ था, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए।

हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX है। इसमें पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। हालांकि, लगातार बारिश और कम दृश्यता के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हादसे में सवार लोगों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!