चेन्नई। चेन्नई में एक मेडिकल छात्र की रविवार को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस हमले में छात्र बाल-बाल बच गया। आरोपित उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। एक अधिकारी ने कहा कि चलाई गई गोली लक्ष्य से चूक गई।

लोगों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल छात्र रोहन मद्रास मेडिकल कॉलेज के पास एक चाय की दुकान के पास खड़ा था। इसी समय उसका पीछा कर रहे दो लोगों में से एक ने गोली चला दी। एक को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रितिक कुमार के रूप में हुई है। भागने वाले व्यक्ति की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अमित कुमार की प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी। वह यहीं की छात्रा है। इससे वह नाराज था। अमित को संदेह था कि ऐसा रोहन के साथ उसकी दोस्ती के कारण था। इसलिए, उसने रोहन को जान से मारने की कोशिश की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!