सूरजपुर/ चांदनी बिहारपुर: सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। करीब एक माह पहले सड़क हादसे में पत्नी को खोने वाले पति संजय जायसवाल का शव विद्युत टावर पर लटका हुआ मिलने से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुबेरपुर में लगभग एक माह पूर्व हुए सड़क हादसे में चंद्रावती जायसवाल की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब उनके पति संजय जायसवाल का शव विद्युत टावर पर मिलने से परिवार और क्षेत्र के लोग सदमे में हैं।घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पत्नी की मौत के बाद से संजय जायसवाल मानसिक तनाव में थे। साथ ही, उन पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!