
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारों के दौरान तेजी के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बढ़ गया है। गुरुवार, 12 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की वायदा कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना करीब 930 रुपये और चांदी 2,100 रुपये से ज्यादा टूट गई।
MCX पर गुरुवार सुबह सोने का भाव 930 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। सोना 1,39,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,39,716 रुपये प्रति 10 ग्राम था।वहीं, 4 दिसंबर एक्सपायरी वाले सोने के वायदा अनुबंध का भाव भी गिरकर 1,38,742 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें करीब 1,000 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई।
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर गुरुवार सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर चांदी का वायदा भाव 2,115 रुपये टूटकर 1,82,336 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।चांदी में कारोबार की शुरुआत 1,82,599 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हुई थी। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,84,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले चांदी की कीमतों में करीब 2,200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
त्योहारों के बाद कमजोर पड़ा बाजार
त्योहारों के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी के बाद अब बाजार में एक बार फिर कमजोरी नजर आ रही है। दोनों धातुओं के वायदा भाव में गिरावट से निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार की अगली चाल पर बनी हुई है।











