रायपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने खड़गवां विकासखंड स्थित मझौली गौठान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया और समूह की महिलाओं से चर्चा की। कलेक्टर ने गौठान में उपलब्ध भूमि में महिला समूह के माध्यम से साग-सब्जी और हल्दी की खेती को बढ़ावा देने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सेंगर को गौठान को और व्यवस्थित एवं विकसित करने के निर्देश दिए।

मझौली गौठान में आलू की खेती के लिए महिला समूहों को एक क्विंटल आलू बीज उपलब्ध कराया गया है। यहां पशुओं की चारे के लिए लेमनग्रास भी उत्पादित की जा रही है। गौठान में क्रय गोबर से महिला समूह द्वारा अब तक 195 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। कलेक्टर ने गौठान में महिलाओं को अन्य आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पशुधन के चारे के लिए पैरादान करने की भी अपील की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!