रायपुर। राज्य शासन ने आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बद्री नारायण मीणा इससे पहले नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ थे। अब उन्हें बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर रेंज प्रदेश की महत्वपूर्ण पुलिस रेंजों में शामिल है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!