माधौगढ़ (जालौन) माधौगढ़ तहसील जनपद मुख्यालय से करीब पचास किलोमीटर की दूरी पर है जहां पर 256 राजस्व पंचायतों के किसान नौजवान गरीब अमीर छात्र वादकारी आदि का हर दिन तहसील से संबंधित कामों और मुकदमों की पैरवी के लिए आना होता है तहसील परिसर में इंटरलाकिंग न होने की बजह से बरसात का पानी तहसील परिसर में भर जाता है जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी मशक्कत झेलनी पड़ती है अधिवक्ताओं से लेकर वादकारियों अधिकारियों समेत अन्य लोगों को भी जल भराव के दंश को झेलना पड़ता है बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सिंह राजावत और महामंत्री शिवनारायण पाल एडवोकेट ने दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ एक शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को सम्पूर्ण समाधान दिवस में देते हुए बताया था कि तहसील परिसर माधौगढ़ में रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे की तरफ मिट्टी के ढेर व टीनशैड द्वारा रास्ता सकरा होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी साबित हो रही है तहसील परिसर में पड़ी गहरी जगहों में मिट्टी भराई जाए वहीं वाहनों के लिए समुचित पार्किंग का स्थान बनाया जाए वहीं मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा कार्ड एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम में तहसील में पधारे क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन को बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सिंह राजावत ने एक पत्र देते हुए तहसील परिसर में इंटरलाकिंग बिछवाई जाने की बात जनहित में रखी है उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से कहा कि तहसील में जरा भी वारिश हुई कि जलभराव हो जाता है इस समस्या के समाधान हेतु तहसील में ऊबड़-खाबड़ जगहों में मिट्टी भराई जाए एवं इंटरलाकिंग बिछवाई जाए जिससे कि लोगों को तहसील आने में कोई मशक्कत नहीं लेनी पड़े इस मौके पर पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश चंद्र द्विवेदी विवेक द्विवेदी पूर्व कोषाध्यक्ष कप्तान सिंह पाल राजकुमार याज्ञिक अखिलेश सविता माता प्रसाद राकेश श्रीवास्तव अखिलेश दोहरे शिवकुमार गौतम हलधर त्रिपाठी नावर धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!