अम्बिकापुर/देवघर/ झारखंड: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष और  चिकित्सक डॉ. अजय चक्रधारी ने इस पवित्र सावन मास में मानव सेवा और आस्था की एक अनूठी मिसाल पेश की है। डॉ. चक्रधारी सावन के पूरे एक महीने से देवघर (झारखंड) बाबा वैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए निरंतर निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का संचालन कर रहे हैं।

कठिन कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं का सहारा बने डॉ.

चक्रधारी विदित हो कि सुल्तानगंज से देवघर तक की लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा बेहद कठिन होती है। भीषण गर्मी, उमस और लगातार पैदल चलने के कारण कंकरीले रास्तों पर कई कांवरियों के पैरों में छाले पड़ जाते हैं, और वे मौसमी बीमारियों व शारीरिक दर्द से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसी दुर्गम परिस्थितियों में डॉ. अजय चक्रधारी कांवड़ पथ पर चौबीसों घंटे मुस्तैद रहकर बीमार श्रद्धालुओं का इलाज कर रहे हैं। वे न सिर्फ मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं, बल्कि उन्हें दवाइयां, पट्टियां और प्राथमिक उपचार भी बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं।

पत्रकारिता और चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर एक तरफ जहाँ वे छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के संभाग अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के हितों की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक डॉक्टर के रूप में सावन के महीने में अपना घर परिवार छोड़कर बाबा धाम में शिव भक्तों की सेवा में लीन हैं। उनके इस निस्वार्थ सेवा कार्य की सराहना छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और बाबा धाम प्रशासन द्वारा भी की जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुदूर क्षेत्र में इस प्रकार की निःशुल्क चिकित्सा सेवा मिलना किसी वरदान से कम नहीं है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!