राउरकेला:  प्लांटसाइट थाना पुलिस ने नामी ब्रांड टाइटन, फास्टट्रैक और सोनाटा के नाम पर नकली घड़ियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और दुकानों से बड़ी संख्या में नकली घड़ियां, डायल, टैग, बॉक्स और घड़ियों के अन्य सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में MD सोहेल (29), इमरान अहमद (43), मोहम्मद उमैर आलम (35) और MD असीम (40) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर अपने आर्थिक लाभ के लिए नामी कंपनियों के नकली उत्पादों को असली ब्रांड के नाम पर ग्राहकों को बेचने का आरोप है।यह कार्रवाई प्लांटसाइट थाना केस नंबर 865, दिनांक 22 अगस्त 2026 के तहत धारा 318(4)/3(5) BNS एवं भारतीय कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत की गई है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली सामान जब्त किया। बरामद सामान में फास्टट्रैक की सैकड़ों घड़ियां, डायल और टैग, टाइटन की जेंट्स एवं लेडीज घड़ियां, सोनाटा की लेदर बेल्ट व चेन वाली घड़ियां, नकली ब्रांडेड बॉक्स और विभिन्न प्रकार की चेन शामिल हैं। बरामद सामान की संख्या सैकड़ों में बताई गई है।गिरफ्तार आरोपियों में MD सोहेल नई कलेक्शन शॉप, इमरान अहमद उत्कल टाइम हाउस, मोहम्मद उमैर आलम मेट्रो टाइम्स और MD असीम Z.K. सेल्स से जुड़े बताए गए हैं।पुलिस ने बरामद नकली उत्पादों को जब्त कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि नकली घड़ियों की सप्लाई कहां से होती थी और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!