बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की एक महिला नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला नेत्री की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले दिल्ली में संजय सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और आरोपी ने व्यापार में साझेदारी का झांसा देकर महिला से बड़ी रकम निवेश करवाई।

पीड़िता का आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी ने नजदीकियों का फायदा उठाकर दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग भी करने लगा। महिला ने बताया कि मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद उसने पुलिस की शरण ली।

शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये लिए। आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से रकम लेने के बाद आरोपी ने कैश निवेश का हवाला देकर पैसे वापस नहीं किए। जब महिला ने अपनी रकम लौटाने की मांग की तो आरोपी कथित रूप से धमकी देकर अवैध वसूली करने लगा।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम झारखंड भी पहुंची थी, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!