UPSC Calendar 2027: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने साल 2027 की अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अपना कैलेंडर रिलीज कर दिया है। UPSC की तरफ से जारी किए गए इस शेड्यूल में सिविल सेवा परीक्षा, CDS, NDA, CAPF और इंजीनियरिंग सर्विस सहित कुल 27 एग्जाम के नोटिफिकेशन और परीक्षा की तिथियों की जानकारी दी गई है। यह कैलेंडर रिलीज होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों को अपनी स्ट्रैटेजी बनाने में काफी मदद मिलेगी।



सिविल सेवा की परीक्षा कब?

UPSC के कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी, जबकि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2027 तय की गई है। वहीं, प्रीलिम्स की परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी, जो एक दिन में ही पूरी हो जाएगी। फिर, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से प्रारंभ होगी और यह 5 दिनों तक चलेगी।

हालांकि, यह कैंलेंडर जारी करने के बाद UPSC ने यह भी साफ किया है कि परिस्थितियों के मुताबिक, परीक्षा की तारीखें, नोटिफिकेशन और परीक्षा की अवधि में बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!