

तमिलनाडु: तमिलनाडु की सियायत के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि सीएम विजय अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार करने जा रहे हैं। गवर्नर आज 23 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, जिससे तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर में नया मैसेज जाने की उम्मीद जा रही है। इस बीच, कैबिनेट विस्तार में सहयोगी दलों के रोल की भी चर्चा तेज है। जहां VCK आज ही विजय सरकार में शामिल होने जा रही है, तो वहीं IUML ने मंत्री पद के लिए अंतिम फैसला नहीं होने के कारण फिलहाल कैबिनेट विस्तार से दूरी बनाई हुई है।
तमिलनाडु में आज श्रीनाथ, कमली एस., सी. विजयलक्ष्मी, आर.वी. रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी. राजकुमार, वी. गांधीराज, मथन राजा पी, जेगादेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम. विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थीबन, रमेश, पी. विश्वनाथन, कुमार. आर, तेन्नारासु. के, वी. संपत कुमार, मोहम्मद फरवास. जे, डी. सरथकुमार, एन. मैरी विल्सन और विग्नेश के मंत्री पद की शपथ लेंगे।
जाने लें कि IUML ने मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है लेकिन आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं होगा। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनके 2 विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाए इस पर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, इसीलिए आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं होगा। वहीं, VCK ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने 1 मंत्री का नाम TVK को दे दिया गया है। VCK आज के कैबिनेट विस्तार में शामिल हो रही है
श्रीनाथ 214 - तूतूकुड़ी
2 कमली एस. 112 - अविनाशी
3 सी. विजयलक्ष्मी 97 - कुमारापालायम
4 आर.वी. रंजीतकुमार 37 - कांचीपुरम
5 विनोद 171 - कुंभकोणम
6 राजीव 210 - तिरुवादनई
7 बी. राजकुमार 155 - कडलूर
8 वी. गांधीराज 38 - अरक्कोनम
9 मथन राजा पी. 217 - ओट्टापिडारम
10 जेगादेश्वरी के. 202 - राजापालायम
11 राजेश कुमार एस. 234 - किलियूर
12 एम. विजय बालाजी 98 - इरोड ईस्ट
13 लोगेश तमिलसेल्वन डी. 92 - रासीपुरम
14 विजय तमिलन पार्थीबन 90 - सलेम
15 रमेश 139 - श्रीरंगम
16 पी. विश्वनाथन 188 - मेलुर विधानसभा
17 कुमार. आर 26 - वेलाचेरी
18 तेन्नारासु. के 29 - श्रीपेरंबदूर
19 वी. संपत कुमार 118 - कोयंबटूर उत्तर
20 मोहम्मद फरवास. जे 183 - अरणथांगी
21 डी. सरथकुमार 31 - तांबरम
22 एन. मैरी विल्सन 11 - राधाकृष्णन नगर
23 विग्नेश के. 122 - किनाथुकदावु





















