छत्तीसगढ़ : बारिश का दौर बीते कुछ दिनों से जारी है। हालांकि, अब बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। 21 और 22 अगस्त को भी कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है, लेकिन इसकी तीव्रता कम होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की ज्यादा गतिविधि

राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधि ज्यादा रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 20 अगस्त को बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में सुकमा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। बलरामपुर में भी भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। यानी छत्तीसगढ़ में बारिश अभी जारी रहेगी, लेकिन 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधि कमजोर पड़ सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!