

Rahul Gandhi Vote Theft Allegation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है. पिछली बार के मुकाबले बस इतना है कि राज्य में खाता खुल गया है, इस बार 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में वोटों की चोरी की गई थी, वैसे ही इस बार के चुनाव में भी हुआ है. राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए उनकी विदेश यात्रा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.
देश के 5 राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर एक के बाद एक राहुल गांधी ने एक पोस्ट किया है.राहुल गांधी ने X पर लिखा- इससे पहले मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा चुनाव 2024 में भी वोट चोरी हुई थी.
राहुल गांधी फिर से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी ने इस बार लिखा- असम और बंगाल में साफ तौर पर बीजेपी ने EC की मदद से वोट चोरी की. आगे लिखा कि चुनाव चोरी संस्था चोरी अब और चारा ही क्या है.
राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है.’





















