Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. जमानत मिलने के बाद मेघालय सरकार ने सोनम को नोटिस जारी किया है. राज्य सरकार सोनम को मिली जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई है. सरकार ने कोर्ट में जमानत रद्द करने की याचिका दी है.

‘अपराध की गंभीरता पर विचार नहीं किया’

शिलॉन्ग की ईस्ट खासी हिल्स की सेशस कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत दे दी है. सेशंस कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में अर्जी लगाई है. सरकार ने याचिका में कहा है कि सेशन कोर्ट ने जमानत देते समय अपराध की गंभीरता और उसके न्यायिक प्रभावों पर सही से विचार नहीं किया है.

सोनम को फिर जेल जाना होगा?

शिलॉन्ग कोर्ट के राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत देने के बाद सोनम जेल से रिहा हो गई थी. लेकिन अब राज्य सरकार ने जमानत के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. मंगलवार को सोनम को नोटिस भी जारी किया है. हालांकि अब राज्य सरकार की याचिका पर मेघालय हाई कोर्ट 12 मई को सुनवाई करेगा. ऐसे में एक बार फिर सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

सोनम को 27 अप्रैल को मिली थी जमानत

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ईस्ट खासी हिल्स कोर्ट ने सोनम को 27 अप्रैल को जमानत दे दी थी. कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि मामले में सोनम पर बीएएनएस की गलत धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

वहीं सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने काफी गुस्सा जाहिर किया था. राजा के परिवार ने सोनम के परिवार वालों पर सोनम की मदद करने का आरोप लगाया था. साथ ही मेघालय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे राजा रघुवंशी की मां ने कहा था कि अगर सोनम मुझे मिल गई तो मैं खुद उसको मार डालूंगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!