Punjab Blast News: पंजाब के जालंधर में BSF के फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके को लेकर अब जांच और तेज हो गई है. मंगलवार रात करीब 8 बजे BSF मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ था. धमाका इतना तेज था कि वाहन के टुकड़े दूर तक बिखर गए और आसपास के ढांचे को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया.

इस ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. पूरे मामले की जांच अब NIA करेगी. इसके साथ ही हर एंगल पर जांच की जाएगी. इस तरह के धमाके ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं . बताया जा रहा है कि स्कूटर एक डिलीवरी बॉय का था, जो BSF कैंप में सामान देने आया था. लौटते वक्त ही ब्लास्ट हुआ, जिसमें उसे हल्की चोटें आईं हैं.    

इस पूरे मामले को लेकर पंजाब के डीजीपी ने कहा है क‍ि इन तरह के ब्‍लास्‍ट में आईएसआई का हाथ हो सकता है. दूसरी तरफ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह सब बीजेपी करा रही है. क्‍योंकि अब पंजाब में चुनाव होने वाले हैं.

एनआईए करेगी पूरे मामले की जांच

घटना के कुछ ही घंटों बाद मामला गंभीर होता दिखा, क्योंकि इसी तरह का एक और धमाका अमृतसर में भी हुआ. लगातार दो संवेदनशील इलाकों के पास ब्लास्ट होने के बाद केंद्र की एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम जालंधर और अमृतसर दोनों जगहों के लिए रवाना हो चुकी है. स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर जांच करेगी.  

जांच में क्या-क्या सामने आ रहा?

अब तक की जांच में मौके से फॉरेंसिक सैंपल जुटाए गए हैं. बम निरोधक दस्ते ने इलाके की जांच की है.  जांच टीम स्कूटर मालिक और गवाहों से पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक विस्फोट के कारण को लेकर स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है.

दोनों घटनाओं के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. BSF, पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर निगरानी बढ़ा रही हैं ताकि किसी भी बड़ी साजिश को समय रहते रोका जा सके. 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!