MP News:  श्योपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार (26 मई) को एक दर्दनाक घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक वृद्ध व्यक्ति ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. आरोप है कि वृद्ध जमीन पर तड़पता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने तत्काल मदद बुलाने के बजाय मोबाइल से फोटो खींचना शुरू कर दिया और उससे सवाल-जवाब करती रहीं. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है.

रिश्तेदारों ने हड़प ली थी दुकान

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान देवेंद्र गोयल निवासी श्योपुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देवेंद्र गोयल लंबे समय से अपनी दुकान पर कब्जे को लेकर परेशान थे. उन्होंने अपने रिश्तेदारों पर दुकान हड़पने का आरोप लगाया था. पीड़ित ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनसुनवाई में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन लगातार अनसुनी होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!