CG News: रायपुर में कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलरों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. मार्कफेड ने रायपुर जिले के पांच राइस मिलर्स की करीब 11.50 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कर ली है. मार्कफेड के आदेश के बाद बैंक वाले मिलरों की जमा की गई बैंक गारंटी को विभाग के खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं.

31 अप्रैल तक जमा करना था चावल

इस सख्त कार्रवाई के बाद राइस मिलरों में हड़कंप मच गया है. मिलर एसोसिएशन ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया है. जिले के सभी राइस मिलरों को अनुबंध के तहत 30 अप्रैल तक उपार्जन केंद्रों से उठाए गए धान के बदले कस्टम मिलिंग का चावल जमा करना अनिवार्य था, लेकिन तय समय सीमा में किसी ने भी पूरा चावल जमा नहीं किया. इसके बाद ही सख्ती शुरू की गई.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!