बलरामपुर/राजपुर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजपुर अरविंद गुप्ता का बुधवार को उपचार के दौरान अंबिकापुर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री गुप्ता अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संगठनों,उनके मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!