{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता पर लकड़ी की फाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 को अजय कुमार नाग ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर उसके माता-पिता और बड़ा भाई पूना राम नाग मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि उसके बड़े भाई ने पिता बंधु नाग (52) की लकड़ी की फाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है।घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि बंधु नाग आंगन में खून से लथपथ मृत पड़े थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी पूना राम नाग शराब के नशे में घर आया था। पिता द्वारा काम-धंधा नहीं करने की बात कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर और कनपटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नारायणपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, पीएसआई संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक कुलदीप खलखो, नगर सैनिक ओम प्रकाश और वीरेन्द्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!