
सूरजपुर: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र स्थित पटना-आमगांव ओपनकास्ट खदान के पास जंगल में खुखड़ी-पुटू बीनने गई एक महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिला जंगल में खुखड़ी-पुटू लेने गई थी। इसी दौरान अचानक तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गए।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।




















