बलरामपुर: बलरामपुर जिले सहित राजपुर जनपद पंचायत के 70 ग्राम पंचायत के मनरेगा संघ दो सूत्रीय मांगों को लेकर वन विभाग कार्यालय के सामने एक माह से हड़ताल पर चले गए है। मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है।

मनरेगा कर्मियों की दो सूत्रीय मांग

01. चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।

02. नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारित कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 का पालन करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागू हो।

धरने पर कार्यक्रम अधिकारी प्रीती प्रियंका लकड़ा, कृष्णा गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,बृजेश तिवारी, अंजू भगत, यंजना सिंह, सचिन गुप्ता, बृजनाथ पैकरा, तोरण सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!