

MP Police Officer Transfer: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है.रात को 65 पुलिस अधिकारियों को तबादला कर दिया गया. ये आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया. इनमें डीएसपी, सीएसपी, एसडीओपी, सहायक सेनानी हॉक फोर्स जैसे पद शामिल हैं. जबलपुर, उज्जैन और धार जिले के पीथमपुर के CSP बदले गए. इसमें हॉकफोर्स के 18 अफसर और बालाघाट के 4 SDOP रैंक के अधिकारी शामिल हैं.

हॉक फोर्स में बड़ा फेरबदल
बालाघाट में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए. विभाग ने हॉक फोर्स के डीएसपी रैंक के 18 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर तैनात किया गया है.
इन अधिकारियों में उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी अमन मिश्रा रोहित राठौर राकेश आर्य शामिल हैं.

अतुल सोनी (मुरार, ग्वालियर), गौरव पाटिल (बुरहानपुर), हिना खान (विश्वविद्यालय, ग्वालियर), रितेश कुमार शिव (कोतवाली, जबलपुर), रवि सोनेर (पीथमपुर, धार) को सीएसपी बनाया गया है. वहीं, बालाघाट में दीपक तोमर एसडीओपी लांजी बालाघाट, चंद्रशेखर पांडे एसडीओपी बैहर बालाघाट, अभिषेक गौतम एसडीओपी परसवाड़ा, बालाघाट पदस्थ किए गए हैं.





















