{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से डायल-112 सेवा की शुरुआत कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। डायल-112 वाहन के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में पुलिस अब पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि फिलहाल पुलिस मुख्यालय रायपुर से एक टेस्टिंग वाहन प्राप्त हुआ है, जिसे प्रारंभिक ट्रायल के रूप में जिले में संचालित किया जा रहा है। यह वाहन बलरामपुर क्षेत्र में 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन सक्रिय रहेगा, ताकि दुर्घटना, अपराध या अन्य आपात परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थानों के लिए डायल-112 के 11 अतिरिक्त वाहन और उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद जिलेभर में यह सेवा सुचारु रूप से संचालित होगी और आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!