दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार (20 जुलाई) को जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च कर दिया. इस दौरान भारी बवाल हुआ. बवाल के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे.

सौरव दास ने नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की. हमने हमारी मांगों को लिखित में सौंपा है उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है. हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं. इसी बीच बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी खबरें भी आ रही हैं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!