मरवाही: मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शुक्रवार  शाम तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे तेज बारिश के दौरान मंगल सिंह पिता माधो, उम्र 46 वर्ष और उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई, उम्र 43 वर्ष, अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज चमक और जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगल सिंह के भाई बुधराम और उनके बेटे घर में मौजूद थे। बिजली गिरने के दौरान बिरस्पतिया बाई किसी काम से घर की परछी/बरामदे में निकली थीं, जबकि मंगल सिंह घर की दीवार के सहारे बैठे हुए थे। अचानक बिजली गिरने से दोनों गश खाकर गिर पड़े और फिर नहीं उठे।परिजनों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।एक ही परिवार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस दर्दनाक प्राकृतिक हादसे से पूरे ग्राम कटरा ढपनिपानी में शोक की लहर है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!