{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर:  सरस्वतीपुर रामनगर-सूरजपुर मार्ग की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। वर्षों से खराब सड़क और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में धान का रोपा लगाकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन देकर सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर लोगों को इस तरह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा ताकि शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हो सके।

प्रदर्शन का नेतृत्व सरस्वतीपुर के उपसरपंच गोवर्धन केवट ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आए दिन लोग सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर लगातार भारी ट्रक और ट्रेलरों का आवागमन होता है, जिससे सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता को भी मौके पर बुलाकर सड़क की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने भी सड़क के गड्ढों में रोपा लगाकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की समस्या को संबंधित विभाग और शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी, ताकि सड़क को और अधिक नुकसान न पहुंचे।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में उपसरपंच गोवर्धन केवट (सरस्वतीपुर), सरपंच सुमित्रा देवी (रूनियाडीह), जवाहर सिंह, चंद्रभान, सूरज सिंह, हिरालाल, देवकरण, निर्मल सिंहसहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!