अंबिकापुर। शहर के व्यस्ततम रिंग रोड स्थित काली मंदिर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

बताया जा रहा है कि कार में तीन नाबालिग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार सवार नशे की हालत में थे और अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहे थे। ओवरस्पीड के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर मौजूद कई राहगीर बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!