सूरजपुर: नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सूरजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं उसकी खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं विवेचना में प्राप्त जानकारी के आधार पर मध्यप्रदेश के जिला सागर से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना सूरजपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी दिनांक 24 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सीमा पति अशोक रजक के साथ अम्बिकापुर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम करीब 6 बजे तक बालिका वापस नहीं लौटी, जिस पर उसकी तलाश रिश्तेदारों एवं आसपास खोजबीन करने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में धारा 137(2), 143(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृत बालिका की पतासाजी में तकनीकी संसाधनों की मदद लेने पर बालिका को मध्यप्रदेश के जिला सागर अंतर्गत थाना जैसीनगर के ग्राम चकेरी में होने की जानकारी सामने आई। मामले में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  योगेश कुमार पटेल  ने फौरन पुलिस टीम गठित कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपियों को पकड़ने मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया। पुलिस टीम मध्यप्रदेश में शैतान सिंह के घर ग्राम चेकरी थाना जैसीनगर जिला सागर पहुंची जहां से अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया।

अपहृत बालिका ने पूछताछ पर बताया कि सीमा सिंह द्वारा शैतान सिंह को 60 हजार रूपये में उसे बिक्री किया है, शैतान सिंह द्वारा कैलाश सिंह व 1 अन्य व्यक्ति को बिक्री करना बताई तथा पूर्व में भी खुद को शारदा सिंह द्वारा शैतान सिंह को 80 हजार रूपये में बिक्री करना बताई जो रास्ते में अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भाग जाना बताई। मामले में आरोपी शैतान सिंह पिता सीताराम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी भापेल थाना मोतीनगर जिला सागर मध्यप्रदेश, कैलाश सिंह डांगी पिता स्व. भागवल संह उम्र 65 वर्ष निवासी भोपेल थाना मोतीनगर, सीमा सिंह उर्फ श्रीमती श्यामवती सिंह पति अशोक कुमार रजक उर्फ रघु उम्र 27 वर्ष निवासी जेलपारा सूरजपुर एवं शारदा मलिक पति भागीरथी मलिक उम्र 33 वर्ष निवासी गेल्हापानी थाना चिरमिरी, वर्तमान पमता 20 दफाई डोमनहील थाना चिरमिरी जिला एमसीबी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। मामले में बातचीत में प्रयुक्त 4 मोबाईल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 29 एएच 8430, बिक्री रकम से शेष बचे 6 हजार रूपये बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एएसआई देवनाथ चौधरी, कुसुमकांता लड़का, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा पैंकरा, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, रामनारायण सोनवानी, रविराज पाण्डेय, बृजलाल, महिला आरक्षक रौशनी सिंह व पदमावती सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!