{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

अंबिकापुर: मुख्यमंत्री के 29 नवंबर 2026 को अंबिकापुर आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास आठ पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, यातायात व्यवस्था 29 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान अंबिकापुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को शहर में आवागमन की छूट प्रदान की गई है।

विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले यात्री बसों एवं चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।मनेन्द्रगढ़ रोड एवं बनारस रोड की ओर से आने वाले वाहन साईं मंदिर तिराहा, महावीर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा और कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़, मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड तथा बस स्टैंड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।वहीं, गढ़वा रोड एवं प्रतापपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन सरगंवा रोड, संजय पार्क मार्ग, लरंगसाय चौक होते हुए रिंग रोड का उपयोग करेंगे। इसके बाद चांदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक और बस स्टैंड मार्ग से आगे बढ़ेंगे।रायगढ़ रोड एवं बिलासपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड से भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़ और माखन विहार तिराहा होते हुए एमजी रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल के आसपास आठ पार्किंग स्थल निर्धारित

कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों के वाहनों के लिए कुल आठ पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।पी-01 पीजी कॉलेज गेट पर ड्यूटी में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के वाहन पार्क किए जाएंगे। पी-02 बनारस रोड स्थित दुबे प्लाट पार्किंग में बनारस रोड की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहन खड़े होंगे।पी-03 नवापारा चर्च के सामने मैदान में आकाशवाणी चौक की ओर से आने वाले वाहन पार्क होंगे, जबकि पी-04 सर्कस मैदान में अंबेडकर चौक की ओर से आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
पी-05 पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में, जिसका प्रवेश द्वार आईटीआई की ओर से है, गांधी चौक की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क किया जाएगा। पी-06 राजमोहिनी देवी भवन और पी-07 भवन के पीछे स्थित मैदान में अंबेडकर चौक एवं एमजी रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित की गई है।इसके अलावा पी-08 किसान राइस मिल मैदान में एमजी रोड की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहन पार्क किए जाएंगे।

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्ट मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में योगदान दें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!