

6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं इच्छुक आवेदिकाएं
बलरामपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर, अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चन्द्रगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र उधेनुपारा आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदिकाओं द्वारा 6 जलाई 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑन लाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in पर आवेदन किया जा सकता है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम, शर्तें संबंधित परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।





















