{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से बीयर परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 नग किंगफिशर केन बीयर एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 8 मई 2026 की शाम थाना रघुनाथनगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम केसारी की ओर से आ रही एक होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पुलिस चेकिंग देखकर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रविंद्र कुमार साहू (25) निवासी सरना एवं रामप्यारे साहू (23) निवासी सारन, थाना रघुनाथनगर बताया। बाइक के बीच में रखी सफेद बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 20 नग किंगफिशर केन बीयर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2800 रुपये बताई गई। आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।पुलिस ने मौके पर ही बीयर एवं मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 49/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!