

सूरजपुर: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी कुदरगढ़ पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 22 हजार 800 रुपए नकद और जुआ सामग्री जब्त की है।
जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 मई 2026 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुदरगढ़ जंगल क्षेत्र में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप सिंह, कन्हैया यादव, रामबिलास चेरवा, राजेश सिंह एवं अंगद कुमार शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 22 हजार 800 रुपए नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अमरेश सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई।





















