सूरजपुर/ ओढ़गी( प्रवीण गुप्ता): सूरजपुर जिले के ओड़गी क्षेत्र में वन विभाग की स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ओड़गी और भैयाथान के घने जंगलों में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

दरअसल वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बाघ की खाल की अवैध खरीद-फरोख्त की तैयारी में हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद STPF की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को बाघ की खाल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आरोपी किसी संगठित वन्यजीव तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बाघ का शिकार किस क्षेत्र में किया गया, खाल किसे बेची जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

वन विभाग ने जब्त की गई बाघ की खाल को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस अवैध वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!