बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पहली बार नगर आगमन पर भाजपा की खुलकर गुटबाजी सामने आई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तीन जगह स्वागत किया। कोसा बाड़ी मोड़ के पास भाजपा युवा नेता अभिषेक जायसवाल के दुकान के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा विधायक प्रत्याशी सहदेव लकड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, जशपुरिया ढोल, नगाड़े, फूल माला, लड्डू से तौलकर जोरदार स्वागत किया। वही भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के राजपुर-बलरामपुर पहली बार आगमन पर बरियों से लेकर राजपुर, पस्ता, झींगों, बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहला स्वागत कोसा बाड़ी मोड़ के पास नगर पंचायत सहदेव लकड़ा नेतृत्व में, दूसरा स्वागत रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में, तीसरा स्वागत झींगों में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

हर्षोल्लास के वातावरण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मैं भाजपा का झंडा लगाने वाला छोटा सा कार्यकर्ता हूं। जिसे पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बन दिया है। भाजपा जनता, गांव, गरीब, मजदूर किसानों की पार्टी है। जब एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है तो आप सब भी अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष मानकर काम करें। आज भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। आपको बता दें सामरी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जिस तरह खुलकर गुटबाजी सामने आ रही है ऐसी स्थिति में चुनाव के दौरान विधायक प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है। वहीं सामरी विधानसभा के महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने विधायक प्रत्याशी नए युवा की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व सांसद कलम भान सिंह, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, रामलखन सिंह पैकरा, रामकिशुन सिंह, कैलाश अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!