
अंबिकापुर। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार 29 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे कार और बाइक में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू के घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर मणिपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/26 धारा 190,191(2),296,351(3),115(2),333,109 बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल साहू पिता सुनील साहू(22 वर्ष), आयुष बरला पिता ललित बरला (19 वर्ष), सुनील साहू पिता सेवक राम (47 वर्ष) और अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू पिता मनमोहन चटर्जी (55 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी दर्रीपारा क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शशिकान्त ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, अनिल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर, अनिल परिहार, एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।




















