बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिथमा निवासी कुलन राम (60 वर्ष) ने चौकी बरियों में सूचना दी कि 15 अप्रैल 2026 को वह अपने बेटे-बहू के साथ खेत में मूंगफली की फसल की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान उसकी नतनी पायल ने आकर बताया कि घर में दादी के साथ मारपीट हो रही है।जब कुलन राम परिवार के साथ घर पहुंचा तो देखा कि गांव के ही संजय मानिकपुरी, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करते हुए उसकी पत्नी राजो बाई के साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के अगले दिन 16 अप्रैल को कुलन राम गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया था, तभी उसके बेटे ने सूचना दी कि उसकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। घर पहुंचने पर शाम करीब 6 बजे तक महिला की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मारपीट से उत्पन्न मानसिक तनाव और शारीरिक पीड़ा के कारण महिला की मौत हुई है।पुलिस ने मामले में धारा 191(2), 190, 332, 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!