सूरजपुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवरा इलाके में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 नाबालिगों समेत करीब 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मजदूर भैयाथान क्षेत्र में मजदूरी कार्य करने के बाद वापस लैंगा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप चालक ने एक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

मछली पकड़ने गए 3 लोग बांध में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बतरा इलाके में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए तीन लोग डूब गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस और डीडीआरएफ (DDRF) की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में कुल 9 लोग मछली पकड़ने के लिए बांध पहुंचे थे। इसी दौरान तीन लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा खोजबीन शुरू कर दी गई।फिलहाल डूबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने और जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!