{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय सागर और 9 वर्षीय रानी आम बीनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। उनके साथ सागर की 12 वर्षीय बड़ी बहन श्रद्धा भी मौजूद थी। इसी दौरान गांव का राम साय (36) जो बैल चरा रहा था, बारिश से बचने के लिए उसी पेड़ के नीचे आकर खड़ा हो गया। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे चारों उसकी चपेट में आ गए।हादसे में सागर, रानी और राम साय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!