
भोपाल। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत टीआई के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उनकी पत्नी को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है।
परिवार को आर्थिक संबल देने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने टीआई दिलीप पुरी के निधन को दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार की ओर से घोषित आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देने के फैसले का उद्देश्य इस कठिन समय में परिवार को सहारा देना है।











