822 Runs Record Match:  क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल यूं ही नहीं कहा जाता। इस खेल में कब कौन सा रिकॉर्ड टूट जाए और कौन सा नया इतिहास बन जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। अब जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट से ऐसा ही एक चौंकाने वाला रिकॉर्ड सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।

मसविंगो 50 ओवर फर्स्ट लीग के एक मुकाबले में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान खड़ा किया कि विरोधी टीम पूरी तरह बिखर गई। टीम ने 50 ओवर में 822 रन बनाकर क्रिकेट इतिहास में सनसनी मचा दी।

414 रन की साझेदारी ने उड़ा दिए विरोधी टीम के होश

मीथेन लायंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। टीम के बल्लेबाज तकुंडा मडम्बो और विनफेड मटेंडे ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्कों की बारिश कर दी।

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 414 रन की विशाल साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

143 गेंदों में 302 रन, बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी

इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे तकुंडा मडम्बो, जिन्होंने महज 143 गेंदों में 302 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली। अपनी इस रिकॉर्डतोड़ इनिंग में उन्होंने 50 चौके और 6 छक्के लगाए। जबरदस्त बल्लेबाजी के बाद वह रिटायर आउट हुए।वहीं विनफेड मटेंडे ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 गेंदों में 203 रन बना दिए।इसके अलावा गेब्रियल जाया ने भी 110 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम के स्कोर को और विशाल बना दिया।इन बल्लेबाजों की धमाकेदार पारियों की बदौलत स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 822 रन बना डाले।

823 रन के लक्ष्य के सामने पूरी टीम हुई धराशायी

823 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीथेन लायंस की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज स्कॉर्पियंस के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह संघर्ष करते दिखे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!