Trisha Krishna Special Bond: तमिलनाडु को विजय थलापति के रूप में नया सीएम मिल गया है. एक्टर से सीएम बनने तक का विजय का सफर बहुत ही शानदार और मुश्किलों भरा रहा है. सीएम बनते ही विजय थलापति एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनकी चर्चाएं देशभर में हो रही हैं. सीएम पद की कमान संभालते ही विजय ने मंगलवार को राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, जिसकी तमिल सुपरस्टार कमल हासन और विशाल जैसे एक्टर्स ने जमकर तारीफ की.

वहीं आज विजय ने अपनी करीबी और सबसे खास दोस्त तृषा कृष्णन के लिए स्पेशल परमिशन दे दी है. उनका यह फैसला तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में है, लेकिन इस डिसीजन से सबसे ज्यादा फायदा तृषा को होने वाला है.

तृषा कृष्णन के लिए क्या डिसीजन लिया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘करुप्पू’ गुरुवार 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कल यानी मंगलवार की शाम को फिल्म के प्रोड्यूसर्स एस.आर. प्रभु और एस.आर. प्रकाशबाबू की प्रोडक्शन कंपनी ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ ने X (ट्विटर) पर मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करते हुए सीएम विजय थलापति की फोटो शेयर की.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!