मुंबई : आज ही के दिन, 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन को आज 6 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी वह करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जीवित हैं।

छठी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट साझा कर भाई को याद किया। उन्होंने लिखा कि समय बीत जाता है, लेकिन कुछ लोग समय से भी बड़े हो जाते हैं।

श्वेता ने सुशांत की जिज्ञासु सोच, ब्रह्मांड और विज्ञान के प्रति उनके लगाव, और हर व्यक्ति के प्रति सम्मान व दया के भाव को याद किया।उन्होंने कहा कि सुशांत ने सिखाया कि सफलता तभी मायने रखती है, जब उसके साथ विनम्रता और दयालुता भी हो। यही वजह है कि छह साल बाद भी सुशांत अपने चाहने वालों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!