प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात तय हो गई है। व्हाइट हाउस ने आज इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों नेताओं के बीच G7 शिखर सम्मेलन से इतर बुधवार को मुलाकात होने की संभावना है।प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह लंबी यात्रा पर गए हैं। फ्रांस पहुंचने पर नीस में भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। अब इस यात्रा के दौरान G7 सम्मेलन के इतर ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

व्हाइट हाउस ने बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे। इस मुलाकात में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को डी-माइन करने के अपने प्लान पर G7 सहयोगियों खासकर ब्रिटेन और फ्रांस के साथ चर्चा कर सकते हैं। हाल ही में ईरान के साथ हुए समझौते के बाद इस जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है।प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि फ्रांस भारत की रणनीतिक दृष्टि में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हमने अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक ऊंचा उठाया था।भारत फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों का बड़ा खरीदार है और दोनों देशों के बीच रक्षा, रणनीतिक और व्यापारिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!