बलरामपुर।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए स्कूलों एवं गांव-शहर के सामुदायिक स्थलों पर समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

समर कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को चित्रकारी, गायन-वादन, निबंध एवं कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद तथा अपने गांव एवं शहर के ऐतिहासिक परिचय जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय परिस्थितियों एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कैम्प में कला एवं रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। समर कैम्प के सफल संचालन के लिए शिक्षकों, पालकों, शाला विकास समिति तथा पालक-शिक्षक समिति का भी सहयोग लिया जाएगा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!