बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निवासी 23 वर्षीय रितेश कश्यप राष्ट्रीय ध्वज लेकर 10 दिसंबर से भारत के साथ नेपाल, भूटान, मायाकार व बांग्लादेश के लिए युवक सायकिल से निकले हैं। 9 दिनों में बनारस से वापस रामानुजगंज, बलरामपुर होते हुए सोमवार को राजपुर पहुंचे। रात्रि में विश्राम के बाद मंगलवार को शंकरगढ़, कुसमी होते हुए जशपुर जाएंगे।

आपको बता दें पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है। बहुत से लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिशा में काम कर रहे हैं, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवा की जो साइकिल के माध्यम से देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए निकले हैं।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निवासी रितेश कश्यप साइकिल से पुरे भारत भ्रमण के लिए निकले हुए हैं। उनका उद्देश्य लोगों को एक सकारात्मक संदेश देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण के बारे में सोचे।

रितेश साइकिल पर कर रहे हैं देश की यात्रा

लोगों को पर्यावरण के प्रत‍ि जागरूक करना है उद्देश्य
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है। बहुत से लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिशा में काम कर रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवा की जो साइकिल के माध्यम से देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए निकले हैं। दिन-प्रतिदिन हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है और इसका नुकसान हमारे समाज को हो रहा है। लोगो को तरह तरह की बीमारियों हो रही है। उन्होंने कहा कि वह 10 दिनों से अपने घर से निकले हुए हैं और लोगों को बता रहे हैं कि पर्यावरण को कैसे स्वच्छ रख सकते हैं।

रितेश बोले छोटी दूरी के लिए करें साइकिल का उपयोग

रितेश कश्यप अपनी यात्रा के दौरान लोगो को बता रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करें। साइकिल चलाए और छोटी दूरी तय करने के लिए पहली पसंद साइकिल को बनाए। कार और मोटरसाइकिल की सवारी कम से कम करनी चाहिए। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे क्योंकि इससे प्रदूषण नियंत्रण में रहेगा।साथ ही उनका कहना है कि साइकिल चलाने से हमारा शरीर भी ठीक रहता है, क्योंकि इससे अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। प्रत्येक दिन 80 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर वह अपना सफर तय कर रहे हैं।

लोगों से मिल रही है मदद

राजपुर के बाद कुसमी होते हुए जशपुर होते हुए भारत भ्रमण करेंगे अपनी इस यात्रा में रितेश को बहुत से लोगों का साथ और स्नेह मिला है। बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। कोई अपने घर में ठहरने की जगह देता है तो कोई खाना खिलाता है। राजपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, पार्षद विश्वास गुप्ता, विनय भगत ने नास्ता, भोजन व ठहरने की व्यवस्था की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!