भोपाल:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपने घर में अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। चारों की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में युवक ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल सामूहिक हत्याकांड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वारदात के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!