{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ की डाल से फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि प्रेम संबंधों में पारिवारिक आपत्ति या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।उदयपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!