दिल्ली : मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से वह फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

हादसे के बाद मचा था हड़कंप

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मालवीय नगर स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर नहीं निकल सके और 21 लोगों की जान चली गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

मालिक और पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

घटना के बाद होटल मालिक लवकेश बजाज मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया, साथ ही उसकी पत्नी के खिलाफ भी यह कार्रवाई की गई ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें।

FIR दर्ज, जांच तेज

दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आग लगने के पीछे लापरवाही थी या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था।

जांच के घेरे में होटल की सुरक्षा व्यवस्था

प्रारंभिक जांच में होटल की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी घटना की विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

परिवारों में शोक, प्रशासन पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर होटल और इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!